होली के पूर्व संध्या पर आ गईं न्याय की देवी 'अंबा', प्रथम झलक हुआ सार्वजनिक-CINE GLOBAL

रंगों का त्यौहार होली की पूर्व संध्या पर अक्स पाठशाला एंटरटेन्मेंट के बैनर से निर्मित फिल्म 'अंबा' का प्रथम झलक सार्वजनिक किया गया है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में अभिनेत्री 'आकांक्षा अवस्थी' हैं। उन्हें सशक्त रूप में पोस्टर में दिखाया गया है। फ़िल्म अंबा का यह प्रथम झलक बहुत आकर्षक है। फिल्म के लेखक व निर्देशक राकेश त्रिपाठी ने महत्त्वपूर्ण भूमिका में 'अंबा' को न्याय की देवी के रूप में फिल्म में प्रस्तुत किया है, जिसे आकांक्षा अवस्थी ने जीवंत किया है। यह फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के साथ ही साथ समाज में संदेश भी देगी।

ज्ञात हो कि इस फिल्म के निर्माता विवेक कुमार हैं जिन्होंने सर्वदा उत्तम सिनेमा का निर्माण किया है। यह फिल्म उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। उनका उद्देश्य 'भोजपुरी सिनेमा से सभी वर्ग के दर्शकों को जोड़ना है' ताकि कार्पोरेट और सम्पूर्ण भारत भी भोजपुरी फिल्म उद्योग से जुड़े।' इस फिल्म के लेखक-निर्देशक राकेश त्रिपाठी की कलम हमेशा उच्च श्रेणी की कथावस्तु पर चलती है, जिससे ह्रदयस्पर्शी फिल्म का निर्माण होता है। फिल्म में विक्रांत सिंह, आकांक्षा अवस्थी, संजय पांडेय, विनीत विशाल, देव सिंह, मोना रे, संजय वर्मा, अनीता सहगल, उमेश सिन्हा, आंचल तिवारी, शंभु राणा, दिव्या कुमारी, प्रिया, आकाश त्रिपाठी, वारिस आदि हैं। संगीत, लाल सिन्हा व मधुकर आनंद, गीत लाल सिन्हा व   सत्य सावरकर का है। गायक विजय चौहान, प्रियंका सिंह, आलोक कुमार व मधुकर आनंद हैं। डीओपी प्रकाश अन्ना, ड्रेस डिज़ाइनर कविता-सुनीता क्रिएशन हैं। नृत्य एम.के. गुप्ता (आनंद) का है। फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन 3 स्टूडियो में किया गया है। फिल्म का संकलन गुरजंट सिंह ने किया है। इस फिल्म के पी.आर.ओ. रामचन्द्र यादव  एसोसिएट डायरेक्टर कन्हैया सोमई विश्कर्मा, सहायक निदेशक कुलदीप मिश्रा, आकाश त्रिपाठी, वारिस, लाइन प्रोड्यूसर अखिलेश राय एवं कला निर्देशक राम बाबू ठाकुर हैं।
 

1 Comments

Post a Comment

Previous Post Next Post