भोजपुरी सिनेमा के बदलाव में B4U भोजपुरी चैनेल व संदीप सिंह की भूमिका महत्वपूर्ण-CINE GLOBAL

भोजपुरी सिनेमा में जो बदलाव हुआ है उसमे B4U भोजपुरी चैनेल व चैनल प्रमुख संदीप सिंह की भूमिका महत्वपूर्ण है क्योंकि भोजपुरी सिनेमा में एक ऐसा दौर आया था जिसमें फिल्मे नाम मात्र के लिए पारिवारिक बनती थी। वैसी फ़िल्में देखकर लोगो ने भोजपुरी सिनेमा से दुरी बनाना  शुरू कर दिया था। भोजपुरी सिनेमा के प्रति दर्शकों का मोहभंग होने का मुख्य कारण था फिल्मो में अश्लीलता का भरमार जिसे दर्शक अपने परिवार के साथ बैठकर देखने मे असहज महसूस करते थे। परन्तु कहते है न कि प्रतिकूल समय के बाद अनुकूल समय आता है। वह समय आया जब भोजपुरी सिनेमा में B4U भोजपुरी चैनेल की एंट्री हुई जिसके चैनेल प्रमुख संदीप सिंह हैं।


भोजपुरी सिनेमा की ऐसी स्थिति देखकर संदीप सिंह के मन मे भोजपुरी सिनेमा को लेकर चिंता हुई। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि जिस निर्माता निर्देशक की फ़िल्म एकदम साफ-सुथरी व पारिवारिक फ़िल्म होगी उस फिल्म के ऑडियो-वीडियो राईट्स B4U भोजपुरी चैनेल अधिग्रहण  करेगा और उन्हें दर्शको तक पहुँचायेगा। उनका ये प्रयास सफल हुआ B4U चैनेल ने कई बेहतरीन फिल्मो के ऑडियो-वीडियो राइट्स खरीदे।  और उन्हें दर्शको तक पहुँचाया जिसे दर्शको ने अच्छा प्रतिक्रिया दिया। B4U भोजपुरी चैनेल ने स्वयं बेहतरीन फिल्मो का निर्माण शुरू कर दिया। अब तक B4U भोजपुरी चैनेल ने लगभग 40 फिल्मो का निर्माण किया जिनमे कुछ रिलीज हो गयी है और कुछ अभी रिलीज होने वाली है। भोजपुरी सिनेमा में इस प्रयास के लिए B4U भोजपुरी चैनेल व चैनेल मुख्य संदीप सिंह बढ़ाई के पात्र हैं।     रिपोर्ट : सोनु यादव


 

Post a Comment

Previous Post Next Post