दतिया से ग्लैमर की दुनिया में पहुंचे - कैमरामैन चंद्र प्रकाश मांझी

दतिया से पहुंचे ग्लैमर की दुनिया में -  चंद्र प्रकाश मांझी          गिरजा शंकर अग्रवाल की रिपोर्ट दतिया जिले के एक मोहल्ला कुइयापुरा के एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध कैमरा मैन/फोटोग्राफर चंद्र प्रकाश मांझी ने मुंबई में मध्यप्रदेश के दतिया जिले  का स्वर्ण अक्षरों में अंकित कर दिया है। इन्होंने बताया कि हमारे पिता रघुवर दयाल तथा माता जी श्रीमती भगवती बाई के आर्शीवाद का यह फल हैं। जो मैं बीस सालों से  मुंबई जैसे  शहर में अपने कदम जमाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि  हर  इंसान के अंदर अलग अलग कला होती हैं। उसी उम्मीद से इंसान आगे बढ़ता हैं। और रुचि को ध्यान रखते हुए प्रत्येक अभिभावक को चाहिए । कि  उसकी रुचि को देखते हुए,  उसी क्षेत्र में  पहुंचाना चाहिए। मेरा मानना है,  सफलता अवश्य मिलेगी। इसी उम्मीद से कैमरा मैन चंद्र प्रकाश मांझी ने मुंबई में अपना  प्रदेश,अपने जिले, का नाम रोशन किया हैं। उन्होंने हमारे संवाददाता गिरजा शंकर अग्रवाल को बताया कि मैंने कई फिल्मों में कैमरा मैन के तौर पर काम किया हैं। और निरंतर जारी है।  मुझे  अभी तक " कोरोना के लिए योद्धा अवार्ड,ग्रेट इंडियन अवार्ड 2022, महात्मा गांधी अवार्ड, बॉलीवुड द लीजेंड अवार्ड, राष्ट्रीय रत्न अवार्ड, ए. पी. जे अब्दुल कलाम अवार्ड, ग्रेट इंडियन अवार्ड 2023, केतन करण फिटनेस अवार्ड 2023, मुंबई ग्लोबल अवार्ड,  नारी शक्ति सम्मान अवार्ड मिल चुके हैं।  बॉलीवुड कैमरामैन चंद्र प्रकाश मांझी कहते है कि बॉलीवुड में सभी का सम्मान करने में के .सी. एफ. इंटरटेनमेंट के डायरेक्टर , निर्माता निर्देशक  डॉक्टर कृष्णा चौहान जी का विशेष योग्यदान हैं। इसी प्रकार चंद्र प्रकाश मांझी कहते हैं। सिद्ध पीठ माता पीतांबरा जी की हमेशा हमारे ऊपर उनका आर्शीवाद हैं। उन्ही की कृपा से हम आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे मित्र गिरजा शंकर अग्रवाल जी भी हमारे वतन के ही रहने वाले हैं। बॉलीवुड की कई फिल्मी  पत्रिकाओं , न्यूज पोर्टल , न्यूज पेपर के लिए लेखन कार्य करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post