अभिनेता 'गौरव गिरी' लेकर आ रहे सामाजिक फ़िल्म 'बिदेसिया':CINE GLOBAL

गौरव गिरी हमेशा सामाजिक फ़िल्में बनाने के लिए जाने जाते है। उनकी हर एक फिल्मों में कुछ न कुछ सामाजिक संदेश होता ही है जिससे समाज के हर एक वर्ग को लोगों को अच्छा संदेश मिलता है। इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अभिनेता गौरव गिरि ने इस बार भोजपुरी के महान लेखक "स्वर्गीय भिखारी ठाकुर" की लिखी हुई नाटक बिदेसिया की कहानी पर उसी नाम से एक फ़िल्म बनाई है। 


अगर हम बात करें इस फ़िल्म के बारे में तो इस फ़िल्म को उपेन्द्र फिल्म्स क्रिएशन के द्वारा निर्माण किया गया है । इसमें गौरव गिरी मुख्य भूमिका निभाई है और साथ में इन्होंने ही इस फ़िल्म का निर्देशन भी किया है। वही बात करें मुख्य अभिनेत्री की तो भोजपुरी फ़िल्म "राजा जानी" फेम एक्ट्रेस देबास्मिता बनर्जी ने किया है। इस फ़िल्म के निर्माता उपेन्द्र गिरी जी है। उपेन्द्र गिरि ने इस से पहले एक भोजपुरी फ़िल्म "पारो" बनाई है जिसमें भोजपुरी अभिनेता "यश मिश्रा" मुख्य भूमिका में हैं।


इस फ़िल्म में पहली बार देशी हीरो गौरव गिरि के साथ देबास्मिता बनर्जी की जोड़ी देखने को मिलेगी। वही बात करे सहायक कलाकरों की तो निशा तिवारी, चांदनी, रेमो राजा, नीरज कुमार मौर्या, मल्लिक मुस्तफा, राजा बाबू, अभिषेक जाटव और रोहित इत्यादि ने काम किया है।  फ़िल्म का प्रथम पोस्टर जारी कर दिया गया है और लोगों को भी बहुत पसंद आ रहा है।


सिने ग्लोबल से बात करते हुए गौरव गिरी ने बताया कि भिखारी ठाकुर जी के समय में जो लोग अपने राज्य छोड़कर जीविकोपार्जन के लिए बाहर जाते थे उनको बिदेसिया कहा जाता है । यह बाहर जा कर कमाने वाला प्रचलन कल भी था और आज भी है क्योंकि आज के समय में भी लोग अपना गाँव- जवार , राज्य छोड़कर बाहर जाते है। उन्होंने बताया कि यह फ़िल्म आज की समय की बिदेसिया है। इस फ़िल्म की कहानी में वर्तमान की परिस्थितियों को बताया गया है।  गौरव गिरि ने यह भी कहा की भिखारी ठाकुर जी ने जो भोजपुरी के लिए जितना किया, शायद ही अब कोई कर पायेगा। परन्तु विडम्बना देखिये की आज के बच्चे "स्वर्गीय भिखारी ठाकुर" के बारे में जानते ही नहीं है कि वह कौन हैं। यह सब बात जान कर बहुत दुखः होता है।  फिर मैंने इस महान लेखक के द्वारा लिखी हुई नाटक को अपने फ़िल्म के द्वारा लोंगो को सामाजिक संदेश के साथ- साथ "स्वर्गीय भिखारी ठाकुर के बारे में बताने का प्रयास किया है। फिल्म की शूटिंग सपंत हो चुकी है और अब इसे पोस्ट प्रोडक्शन में भेज दिया गया है। 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post