अभिनेत्री अक्षरा सिंह का इंस्टाग्राम पर भी है जलवा- CINE GLOBAL

सोशल मीडिया के जमाने में इन दिनों फिल्मी सितारों का स्टेटस सिंबल इंस्टाग्राम बन चुका है, जहां हर इंडस्ट्री के लोग अपने पोस्ट और  प्रेज़ेन्स से फैंस से जुड़ते हैं। इस मामले में भोजपुरी अभिनेत्रियां भी किसी से कम नहीं हैं। भोजपुरी की सभी अभिनेत्रियां भी इंस्टाग्राम का जमकर उपयोग कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक एक्टिव रहने और लोगों द्वारा पसंद की जाने वाली अभिनेत्रियों में नम्बर 1 पर अक्षरा सिंह हैं। यहां इनके फ़ॉलोअर्स की संख्या 30 लाख है। अक्षरा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगातार एक्टिव रहती हैं और वे अपने प्रोजेक्ट्स के अलावे रिल्स भी खूब शेयर करती हैं, जिस पर उनके चाहने वालों की कॉमेंट की भीड़ लगी होती है। 


अक्षरा के बाद काजल राघवानी का नम्बर है। उनको इंस्टाग्राम पर 22 लाख लोग फॉलो करते हैं। काजल भी लगातार इंस्टाग्राम पर अपडेट होती हैं और अपने प्रोजेक्ट्स के साथ अलग - अलग तरह के वीडियोज अपलोड करती हैं। तीसरे स्थान पर हैं आम्रपाली दुबे। आम्रपाली को इंस्टा पर 20 लाख लोग फॉलो करते हैं। इन सब के बाद जिनका नम्बर आता है, वो हैं - शुभी शर्मा, रानी चटर्जी और अंजना सिंह। इंस्टा पर शुभी शर्मा चौथे नम्बर पर हैं और उन्हें 19 लाख, पांचवे नम्बर पर रानी को 14 लाख और छठे नम्बर पर अंजना को 13 लाख लोग फॉलो करते हैं। वहीं, 12 लाख फॉलोवर्स के साथ निधि झा का नम्बर सातवां है। आठवें नम्बर पर पूनम दुबे हैं, जिनके फॉलोवर्स 10 लाख हैं। नवें पर पाखी हेगड़े को 9 लाख 13 हजार, दसवें नम्बर पर  स्मृति सिन्हा को 4 लाख 76 हजार, 11वें नम्बर पर मिस जम्मू अनारा गुप्ता को 3 लाख 7 हज़ार और 12वें नम्बर पर यामिनी सिंह को 2 लाख 84 हजार लोग फॉलो करते हैं।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post