इनरव्हील क्लब पटना ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस-CINE GLOBAL

पटना, इनर व्हील कलब पटना ने अंतर्रार्ष्टीय महिला दिवस के अवसर पर एक कैलेंडर का विमोचन किया जो उन महिलाओं को समर्पित किया गया जो महिला अपने पैर पर खुद खड़ी हुई हैं और उन्होंने अपनी पहचान खुद बनाई है। कैलेंडर के 12 पेज में 12 महिलाओं को दर्शाया गया है। क्लब की अध्यक्ष उषा सिन्हा ने सारी महिलाओं को सम्मानित किया और साथ ही महिलाएं किस तरह अपनेको एक हुनरमंद साबित कर सकती हैं वह बताया। सीमा समृद्धि, डा.नीना कुमार, श्वेता सिन्हा, अमृता झा, चन्दा गुप्ता, गीता गुप्ता, सरिता प्रसाद, डा.विजय लक्ष्मी, किरण प्रकाश, रीना सिन्हा, ममता कुमारी। इसके साथ ही दो उन महिलाओं को सम्मानित किया जो आज गायकी के क्षेत्र में बिहार को बहुत आगे बढ़ चढ़कर प्रदर्शित कर रही हैं, इनमें नीतू नवगीत और वगीझा झा शामिल है। उषा सिन्हा, सेक्रेटरी श्रुति राम एवं एडिटर संध्या सिन्हा के द्वारा 18 मीडिया कर्मी को सम्मानित किया गया। 

प्रेसिडेंट ने कहा कि हम महिला ही नहीं बल्कि सारी मीडियाकर्मी भी सम्मान के अधिकारी है यह वह लोग है जो ना दिन देखते हैं रात हमेशा हमारी खबरों को और दुनिया में क्या चल रहा है सारी गतिविधियों से हमें परिचित कराते हैं। इनसे ही हमारी दिन की शुरुआत होती है।इसके बाद हमारे क्लब का होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें तरह तरह के गेम खिलाए गए। कविता प्रतियोगिता रखी गई। दो लोगों की मजाकिया एक्ट की प्रतियोगिता रखी गई।इन सारे कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने में एवं  मुख्य भूमिका के रूप में सचिव श्रुति राम ,पास्ट प्रेसिडेंट विभा चरणपहाड़ी कविता सिन्हा, डॉ माला सिंह ,रेखा सिन्हा, उर्मी सिंह ,श्वेता प्रसाद ,श्वेता  झा , पूनम कुमारी विनीता शरण आभा राम एवं साथ ही अन्य कई सदस्यों की उपस्थिति रही।


 

Post a Comment

Previous Post Next Post