अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संतोष उपाध्याय निर्देशित फ़िल्म ‘मासूम सवाल: दि अन्बेयरेबल पेन’ का पोस्टर लॉन्च-CINE GLOBAL

निर्देशक संतोष उपाध्याय

नक्षत्र 27 मीडिया प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘मासूम सवाल: दि अन्बेयरेबल पेन’ के निर्माता ,लेखक और निर्देश संतोष उपाध्याय ने फिल्म के आधिकारिक पोस्टर को महिला दिवस के विशेष अवसर पर दुनिया के सामने प्रस्तुत किया।  यह फिल्म महिला सशक्तिकरण के लिए इनके योगदान को बढ़ाती और दर्शाती है। फिल्म ‘मासूम सवाल: दि अन्बेयरेबल पेन’ के पोस्टर को सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया. पोस्टर में मुख्य अभिनेत्री नितांशी गोयल के  साथ फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वृन्दा त्रिवेदी, रोहित तिवारी, एकावली खन्ना, शिशिर शर्मा, मोहा चौधरी और मधु सचदेवा जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आ रहे हैं। 

फिल्म के पोस्टर के बारे में बताते हुए निर्देशक संतोष उपाध्याय ने कहा, “अपनी आने वाली इस फिल्म का पोस्टर दुनिया के सामने प्रस्तुत  करके मैं बेबहु उत्साहित हूँ।  मेरा मानना है कि फिल्म के माध्यम से जो संदेश हम देना चाहते हैं वो लोगों के दृष्टिकोण में एक परिवर्तन लाएगा ।  मासिक धर्म से जुड़ी हमारे समाज की सोच को ये फिल्म जरूर बदलेगी। ’’फिल्म ‘मासूम सवाल: दि अन्बेयरेबल पेन’ एक ऐसी बच्ची की कहानी है जिसपर, मासिक धर्म आने के बाद ढकोसलों और रूढ़ीवादी सोच को थोप दिया जाता है।इस फिल्म को जल्द ही सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जायेगा। इस फ़िल्म के निर्मात्री रंजना उपाध्याय हैं तथा इसके गीत को डॉ.प्रकाश चंद्र गिरी और संतोष उपध्याय ने लिखा है।  


 

Post a Comment

Previous Post Next Post