बिहार पुलिस असोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने बी फॉर नेशन के बच्चों से किया भेंट-CINE GLOBAL

पटना: बिहार पुलिस असोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने बी फॉर नेशन के बच्चों से भेंट कर संस्था के सचिव इंजीनियर रोहित कुमार सिंह की समाज के पिछड़े वर्ग के बच्चों के लिए इनके किये गए प्रयास की प्रशंसा किया। आज समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों की दृष्टि इस संस्था पर पड़ रही है और वो स्वयं आ कर इस संस्था के बच्चों से मिलने और यहाँ के कार्यशैली को समझने के लिए दिये गए निमंत्रण पर प्रसन्नता पूर्वक  आते हैं और निश्चित ही संतुष्ट हो कर जाते हैं। 

राजनेता हो या अभिनेता, कोई अधिकारी हो या व्यपारी सबने हमेशा इस संस्था के सचिव इंजीनियर रोहित कुमार सिंह की, समाज के पिछड़े वर्ग के बच्चों के लिए इनके किये गए प्रयास को गुरूकुल से जोड़ कर हमेशा प्रोत्साहित करते है  और आज इसी क्रम में बिहार के एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व, बिहार पुलिस असोसिएशन के अध्यक्ष श्री मृत्युंजय सिंह जी ने आ कर यहाँ के बच्चों से भेंट की और स्वयं सभी कक्षाओं में जा कर बच्चों से बातचीत करते हुए संस्था के कार्यशैली की जानकारी ली। श्री मृत्युंजय सिंह जी, सचिव इंजीनियर रोहित कुमार सिंह और उनकी पुरी टीम से बडे ही आत्मीयता से मिले और सभी को इस प्रशंसनीय काम के लिए बधाई दी। उनके साथ स्थानीय वार्ड पार्षद पिंटू कुमार, सम्पादक (चौथा खम्भा ) श्री अमीत सिंह और समाजिक कार्यकर्ता बी.के. सिंह जी भी उपस्थित थे।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post