No title

गोरखपुर में चल रही भोजपुरी फिल्म " लाखन सिंह ' की शूटिंग हुई कंप्लीट।                                           गिरजा शंकर अग्रवाल की रिपोर्ट -  प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत गोरखपुर में  चल रही भोजपुरी फिल्म " लाखन सिंह '  की शुटिंग आज बड़े जोर शोर के साथ आज  कंप्लीट हो चुकी है। फिल्म के एसोशिएट डायरेक्टर ललित शुक्ला जी ने हमारे संवाददाता गिरजा शंकर अग्रवाल को बताया कि भोजपुरी फिल्म "लाखन सिंह , यह फिल्म  नए युवा पीढ़ी को मार्गदर्शित करने वाली फिल्म हैं। और यह फिल्म  देश के सभी दर्शकों को बहुत ही पसंद आएगी। फिल्म के निर्माता जगदीश शर्मा और दिलशाद शाह वारसी  हैं। इसी प्रकार फिल्म के निर्देशक जगदीश शर्मा, डी. ओ. पी. फिरोज खान हैं। भोजपुरी फिल्म लाखन सिंह में प्रमुख भूमिका में कलाकर पवन सिंह,शीतल, अनूप अरोरा, काव्या,अयान सिंह, संजय वर्मा ,सी. पी. भट्ट, इंद्रेश यादव, ब्रजेश त्रिपाठी इत्यादि अपनी कलाकारी का लोहा मनवा रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post