कवियत्री डॉक्टर निरुपमा उपाध्याय तथा उपासना सुरेका हुई नारी शक्ति योद्धा सम्मान से सम्मानित

लक्ष्मणगढ़ - (सीकर) -: अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान टीम के सदस्य कवियत्री डॉक्टर निरुपमा उपाध्याय व उपासना सुरेका को नारी शक्ति योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया। यह जानकारी देते हुए अभियान के सह-संयोजक आकाश झुरिया ने बताया कि शक्ति फ़िल्म प्रोडक्शन की फाउंडर अम्बालिका शास्त्री द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किये गये सामाजिक कार्यों व विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण और बालिका शिक्षा उत्थान के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्यो को देखते हुए नारी शक्ति योद्धा सम्मान-2023 से सम्मानित किया गया। इस सम्मान को लेकर अभियान के संयोजक कवि हरीश शर्मा ने शक्ति फ़िल्म प्रोडक्शन की फाउंडर अंबालिका शास्त्री का आभार व्यक्त करते हुए टीम सदस्यों को शुभकामनायें प्रेषित की।

Post a Comment

Previous Post Next Post