महान साहित्यकार थे डॉ.सीकर - डॉ . नरोत्तम मिश्रा

महान साहित्यकार थे डॉ. सीकर-- डॉ. नरोत्तम मिश्रा

डॉ.सीकर की स्मृति में हुई कविता पर्व श्रृद्धांजलि सभा 

 दतिया / देश के सुप्रसिद्ध साहित्यकार ,पांच भाषाओं के ज्ञाता , डॉ.सीकर साहित्य जगत  की , एक अमूल्य धरोहर थे । साधनारत साहित्यकार डॉ.सीकर का जाना , एक अपूर्णनीय क्षति है । उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है , वह महान साहित्यकार थे " -  उक्त विचार 5 भाषाओं के ज्ञाता , सुप्रसिद्ध गीतकार, राज्यपाल द्वारा सम्मानित , डॉ.एल.आर.सोनी, सीकर के निधन के उपरांत , न्यू दतिया पब्लिक स्कूल  पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में , उनके पुत्र डॉ. आलोक सोनी को सांत्वना देते हुए ,मध्य प्रदेश शासन के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने व्यक्त किए । डॉ.सीकर की स्मृति में आयोजित "डॉ.सीकर कविता पर्व श्रृद्धांजलि सभा की अध्यक्षता साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता   डॉ.लोकेन्द्र सिंह नागर ने की । जीवाजी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव डॉ.आनंद मिश्रा , भाजपा  जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बुधोलिया , जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरू दांगी  , नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत ढेगुलां  ,  नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि योगेश सक्सैना , पत्रकार अमित महाजन , पत्रकार संजय दातरे ,पार्षद सरमन कुशवाहा , पूर्व प्राचार्य अरविंद सोनी , समाजसेवी रमेश सोनी ,जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक दांगी , जिला समन्वयक मुनेन्द्र सेजवार ,दीपक सोनी पार्षद , नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष एड. गिरिराज शरण शुक्ल , पीतांबरा पीठ के आचार्य डॉ.गजानन तिवारी , ईमाम सैयद माशूक अली , पूर्व शासकीय  अधिवक्ता एड. राजेन्द्र तिवारी  ,एड.प्रीतम मित्रा , विल्डर फोरन सिंह यादव , संजय रावत , राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता अमर सिंह दिनकर , राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मनोज द्बिवेदी , पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त अवधेश नायक, पूर्व विधायक प्रदीप अग्रवाल, गजेन्द्र पाण्डेय , म.प्र.काग्रेश कमेटी के प्रदेश महासचिव अशोक दांगी बगदा , दीन दयाल अन्त्योदय समिति के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ.रामजी खरे ,बाल कल्याण समिति सदस्य एंड.भगवान सिंह कुशवाहा ,एड.नंदकिशोर श्रीवास्तव , वरिष्ठ कांग्रेसी राजा सूर्य प्रताप सिंह परमार , म.प्र.काग्रेश सेवादल  के प्रदेश संगठन महामंत्री एड.अम्बिका शर्मा , गीतकार सुन्दर लाल श्रीवास्तव , मनीराम शर्मा , राजेंद्र शुक्ला , अरूण सिद्ध  , जितेन्द्र गौतम ,अर्चना जाटव ,वीणा खुशबू , साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता डॉ.राज गोस्वामी ,पीएसऎ  महासचिव सुनील कुशवाहा ,रामजी राय , महेश त्रिपाठी, पूर्व जनपद सदस्य डॉ.बालकृष्ण कुशवाहा , भोलाराम रजक ,,पार्षद संतोष कटारे ,पीएसऐ संभागीय अध्यक्ष संतोष उपाध्याय ,श्याम लाल प्रजापति , पूर्व प्राचार्य रामकिशन सोनी , समाजसेवी अनिल सोनी ,सोहन सोनी  डॉ.आर.पी.गुप्ता ,अबनीश दीक्षित , भाजपा नेता गोविन्द परिहार , सुशील नामदेव ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए ।

Post a Comment

Previous Post Next Post