परमवीर चक्र से सम्मानित सुबेदार योगेंद्र यादव के जीवन पर फिल्म बनाएंगी चित्रांगदा सिंह:CINE GLOBAL

रिपोर्ट: गिरजा शंकरअग्रवाल; 

चित्रांगदा सिंह ने अपने पहले प्रोडक्शन से सूरमा का निर्माण किया था। यह फिल्म भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह की सच्ची कहानी पर आधारित  थी। इस फिल्म में  दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू नजर आई थी। अब चित्रांगदा सिंह ने अपने प्रोडक्शन हाउस के अंतर्गत एक और प्रेरक कहानी बनाने का अधिकार प्राप्त कर लिया हैं। यह फिल्म सुबेदार योगेंद्र यादव की बहादुरी की कहानी होगी। बता दें, सुबेदार योगेंद्र यादव ने कारगिल युद्ध में लड़ा था और अब तक 19 साल की सबसे कम उम्र  में परमवीर चक्र प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति  हैं। वह देश के इतिहास में परम वीर चक्र के तीन एकमात्र जीवित प्राप्तकर्ताओं में से एक हैं और तब से  भारतीय सेना में अभी तक सेवा प्रदान  कर रहे हैं। चित्रांगदा सिंह कहती हैं, "मैं उन वास्तविक हीरोज की कहानियां सुनाने के लिए बहुत उत्साहित हुँ। जिन्हें कई बार भुला दिया जाता है । फिर भले ही वह अभी भी हमारे बीच क्यों न उपस्थित हो। हमें उनके संघर्षमय यात्रा को स्वीकार करने की आवश्यकता है। यह वही करने का एक और प्रयास होगा। जो मैंने सूरमा के साथ प्रयास किया था। फिल्म के अधिकार सी.एस.फिल्म्स के पास हैं जिसे दीपक सिंह को-ओन्ड करते हैं।
 

Post a Comment

Previous Post Next Post