20 मार्च को होगा फ़िल्म "आई एक्ज़िस्ट" का प्रीमियर-CINE GLOBAL

पटना, 18 मार्च बेटियों के अधिकार और संरक्षण के लिये काम कर रही सामाजिक संस्था भूमिका बिहार के सौजन्य से आगामी 20 मार्च को आई एक्सिस्ट फिल्म का प्रीमियर किया जायेगा। राजधानी पटना में भूमिका बिहार के सौजन्य से वुमेनिश 2021 -बीइंग वुमेन इज ए प्राइड कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म आई एक्सिस्ट का प्रीमियर किया जायेगा। फिल्म का निर्देशन त्रिषा सिंह ने किया है।

 

भूमिका बिहार की प्रबंध निदेशक शिल्पी सिंह ने यहां बताया कि आई एक्सिटस फिल्म उनकी संस्था की ओर से तैयार की गयी है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म एक जवाब है उन लोगों के मानसिकता पर जो अक्सर लड़कियों को उनके रंग- रूप, कद, और काठी के आधार पर आँकते है। इस फिल्म मे भूमिका विहार के बालिका पंचायत की लड़कियों ने कलाकार के रूप मे कार्य किया है।इस फिल्म के माध्यम से लड़कियों ने यह बताने के कोशिश की है कि किसी भी लड़की के जीवन का अंतिम पड़ाव विवाह का मंडप नहीं हो सकता। एक लड़की के रूप मे जन्म लेने मात्र से उसकी तक़दीर और तस्वीर तय नहीं की जा सकती। यदि वह झूठी शादी के जाल मे फंस जाती है तो उन्हे भी अपने जीवन को सम्मान के साथ दुबारा शुरू कर सकती है। यह फिल्म एक आगाज है की लड़कियों को अपने अस्तित्व और सम्मान के लिए खुद ही पहल करनी होगी।


 

Post a Comment

Previous Post Next Post