मैथिली फ़िल्म "कहिया हेतै भोर" की पटना में शूटिंग संपन्न-CINE GLOBAL

(पटना, 22 फरवरी) सामाजिक एवं पारिवारिक चेतनाओं पर आधारित मैथिली लघु फिल्म कहिया हेतै भोर की शूटिंग संपन्न हो गयी है। स्मृति एंटरटेंमेंट के बैनर तले शंभू नाथ मिश्रा के निर्देशन में बनी फिल्म मैथिली फ़िल्म "कहिया हेतै भोर" की शूटिंग पटना में संपन्न हो गयी है। यह फिल्म आज के वर्तमान परिपेक्ष्य में परिवार में पढ़ें-लिखे बच्चों कों अपने माता पिता के प्रति जिम्मेदारियों पर आधारित है। फिल्म बिहार के स्थानीय कलाकारों को लेकर बनायी गयी है। निर्देशक शंभू नाथ मिश्रा के निर्देशन में बनी लघु फ़िल्म " हमर नाम अछि कोरोना " अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव( मुज़फ्फरपुर) में भी शामिल हो चुकी है। 


फिल्म "कहिया हेतै भोर" फिल्म में मुख्य कलाकारों में श्रीमती आशा चौधरी, शंभू नाथ मिश्रा, अंतेश झा, पम्मी जी, बैजू झा, स्नेहा ठाकुर, विपिन झा,वंशज,पुण्यज,स्मृति एवं अनन्य बाल कलाकार,भेष भूषा- रविन्द्र बिहारी,कैमरा- रंजीत बासु, मीडिया संयोजन एवं क्रिटिविटी- ई. आशुतोष ब्रजेश, सह संयोजन- संजय झा, ग्लोबल लैंग्वेज,पटना है। ग्लोबल कायस्थ क्रांफ्रेंस (जेकेसी) के ई.आशुतोष ब्रजेश एवं अर्णव सिने स्टुडियो, बिरौल,दरभंगा के रिशु कुमार ने भी अपना छोटा सा सहयोग इस फिल्म के निर्माण के लिए किया है| इस अवसर पर ग्लोबल कायस्थ क्रांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के प्रखर प्रवक्ता श्री राजीव रंजन प्रसाद जी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी संस्था सामाजिक जीवन को कैसे और बेहतरीन बनाया जाए इसके लिए निरंतर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए यह फिल्म मील का पत्थर साबित होगी। इस मौके पर उपस्थित ई.आशुतोष ब्रजेश ने कहा कि इस तरह की सामाजिक फिल्म के‌ निर्माण से समाज को नयी दिशा मिलेगी, वहीं जेकेसी कला संस्कृति प्रकोष्ठ के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रेम कुमार जी ने खुशी व्यक्त करते हुए इस फिल्म से जुड़े कलाकारों को शुभकामनाएं दी हैं।


 

Post a Comment

Previous Post Next Post