प्रमोद शास्त्री निर्देशित फिल्म 'प्यार तो होना ही था' का ट्रेलर रिलीज़-CINE GLOBAL

निर्देशक प्रमोद शास्त्री एक नयी फ़िल्म लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है "प्यार तो होना ही था"। अरविन्द अकेला कल्लू स्टारर फ़िल्म प्यार तो होना ही था का ट्रेलर आज डीआरजे रिकॉर्ड्स से रिलीज हो चूका है। ए.सी.एच. एंटरटेनमेंट प्रा.लि. बैनर तले बनी है।  इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ के रमणीय स्थलों पर की गई है। इस फिल्म का निर्माण फिल्म निर्माता अमित हिंडोचा ने भव्य पैमाने पर किया है।  हर वर्ग के दर्शकों के मनोरंजन को ध्यान में रखकर इस फिल्म की मेकिंग की गयी है। भोजपुरिया दर्शकों के बीच एक बार फिर निर्देशक प्रमोद शास्त्री, नायक अरविन्द अकेला कल्लू की जोड़ी धमाल मचाने वाली है।
 
फिल्म प्यार तो होना ही था के लेखक एस. के. चौहान, संगीतकार ओम झा, गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, एस. के. चौहान, सुमित सिंह चन्द्रवंशी, प्रकाश बारूद हैं। छायांकन जगमिंदर सिंह जग्गी, नृत्य कानू मुखर्जी, मारधाड़ दिनेश यादव, कला महेंद्र सिंह का है। कार्यकारी निर्माता दीपक सिंह, लाइन प्रोड्यूसर आनंद श्रीवास्तव, निर्माण सलाहकार कुमार विशाल वर्मा हैं। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार अरविन्द अकेला कल्लू, यामिनी सिंह, कनक यादव, सुशील सिंह, देव सिंह, अनूप अरोरा, समर्थ चतुर्वेदी, बालेश्वर सिंह, रोहित सिंह मटरू, पुष्पा वर्मा, सुधा झा, अशोक शुक्ला, बबलू खान, चंदन कश्यप, आशीष हरपाल सिंह, दीपक सिंह, प्रकाश शर्मा, अजितेश पंडित आदि हैं।



 

Post a Comment

Previous Post Next Post