नंदकिशोर महतो निर्देशित फिल्म "गुप्त" की शूटिंग जारी

दर्शको को भोजपुरी फिल्म गुप्त के माध्यम से एक बार पुनः मोहन जोशी का अभिनय देखने के लिए मिलेगा। इस फिल्म में प्रमोद प्रेमी यादव एवं चांदनी सिंह की एक नई जोड़ी भी देखने को मिलेगी। आपको बता दें निर्देशक नंदकिशोर महतो एवं निर्माता इरफ़ान शेख, और जे.के. चौधरी की फिल्म "गुप्त" की शूटिंग गुजरात के संजान में वृन्दावन वाटिका में बड़े ही जोर-शोर से चल रही है।  इस फिल्म के मुख्य कलाकार प्रमोद प्रेमी यादव, मोहन जोशी, निधि झा, ब्रजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, मनोज सिंह टाइगर, चाँदनी सिंह, के के गोस्वामी, जय सिंह, सोनिया मिश्रा, नीरज यादव, गिरीश शर्मा हैं।  फिल्म की कहानी ओम प्रकाश यादव ने लिखा है। फिल्म के डी ओ पी  डी. के. शर्मा, एक्शन निर्देशक दिलीप यादव व प्रचारक प्रशांत पोद्दार हैं। फिल्म का गीत-संगीत, कृष्णा बेदर्दी ने बनाया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post