गोलू गोल्ड ने बनाया 14 घंटे में 2 मिलियन व्यूज़ का रेकॉर्ड

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से भोजपुरी रिलीज स्टार सिंगर सिंगर गोलू गोल्ड का रिलीज हुआ वीडियो सांग "कॉलेज में नॉलेज हुई चार जनवरी से" से बड़ा रिकॉर्ड ब्रेक किया है। इस गाने से गोलू गोल्ड ने मात्र 14 घन्टे में ही 2 मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड बना लिया है। फुल टू धमाल यह वीडियो सांग रिलीज होते ही काफी वायरल हो गया है। गोलू गोल्ड का यह अब तक का बहुत बड़ा रिकॉर्ड है। उल्लेखनीय है कि गोलू गोल्ड संगीत की दुनिया में एक बड़ा नाम है। उनके बहुत से गाने सुपर हिट हुए हैं और उनके लाखों फैन्स है। उनमें गजब की प्रतिभा और एनर्जी हैं। आने वाले दिनों में वे बड़े स्टार एक्टर के रूप में अपनी सशक्त बनाने वाले हैं। फिलहाल इस गाने को सुनिए और आनंद लीजिए।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत  यह वीडियो सांग काफी धूम मचा रहा है। गोलू गोल्ड और शिल्पी राज की मधुर स्वर में गाया हुआ फुल टू मस्ती भरा यह वीडियो सांग लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने का ऑडियो जितना कर्णप्रिय है, वीडियो उतना ही जानदार है। वीडियो में गोलू गोल्ड ने जबरदस्त परफॉर्म किया है। वीडियो का फिल्मांकन बहुत उम्दा किया गया है, जो कि काफी दर्शनीय है। धमाकेदार यह वीडियो सांग फुल टू धमाल मस्ती से भरपूर है। इसमें गोलू ने गजब का परफॉर्मेंस किया है। उनकी अदायगी काबिले तारीफ़ है। इस वीडियो सांग को काफी तादाद में देखा जा रहा है। उनके फैंस के बीच यह गाना काफी पॉपुलर हो रहा है। इसके वीडियो डायरेक्टर नवीन सिंह हैं। डीओपी नितेश यादव हैं। एडीटर राजीव रवि आर यादव हैं। इस मस्ती भरे गीत को लिखा है गीतकार अरुण बिहारी ने, जिसे मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार आर्या शर्मा ने। रिकॉर्डिंग कालिका स्टूडियो आरा में किया गया है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post