पवन सिंह व रितेश पांडे अभिनीत फ़िल्म 'साइको सईयाँ' का मुहूर्त संपन्न -CINE GLOBAL

बाएं से दाएं -पवन सिंह,देवेन्द्र तिवारी और रितेश पांडे

अभिनेता पवन सिंह ने रितेश पांडे के साथ जाने माने फ़िल्म निर्देशक व सिनेमाटोग्राफर देवेन्द्र तिवारी के निर्देशन में नव वर्ष के शुरुआत में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर बड़ा धमाका किया है। पवन सिंह ने अपने प्रोडक्शन हाउस माँ अम्मा फिल्म्स से बनने वाली पहली भोजपुरी फिल्म साइको सईयां का शुभ मुहूर्त विधिवत पूजा पाठ करके किया। फ़िल्म के मुहूर्त की पूजा पुरोहित सुरेश गुरु ओझा ने कराया। माँ अम्मा फिल्म्स व यशी फिल्म्स (अभय सिन्हा) प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म साइको सईयां में केन्द्रीय भूमिका में पवन सिंह और रितेश पांडे धमाल मचाने वाले हैं। वे पहली बार एक साथ रूपहले नजर आएंगे। फिल्म के मुहूर्त के शुभ अवसर पर फ़िल्म मेकर धनंजय सिंह, राजीव रंजन सिंह, अमित सिंह, अभिनेता संजय वर्मा आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर पवन सिंह के साथ अभिनेत्री डिम्पल सिंह भी थीं।

उल्लेखनीय है कि निर्माणधीन फ़िल्म साइको सईयां के निर्माता अजीत सिंह हैं। निर्देशक व सिनेमाटोग्राफर देवेन्द्र तिवारी हैं। संगीतकार छोटे बाबा, म्यूजिक प्रोड्यूसर आदित्य देव  और कार्यकारी निर्माता विष्णु सिंह हैं। इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही भव्य पैमाने पर शुरू की जाएगी। गौरतलब है कि पवन सिंह बतौर निर्देशक देवेन्द्र तिवारी के साथ फिल्म मैंने उनको सजन चुन लिया दे चुके हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। आपको बता दें कि पवन सिंह ने हाल ही में यशी फ़िल्म की एक फ़िल्म की शूटिंग लंदन में पूरी की है। बहरहाल, अनोखे नाम वाली फिल्म साइको सइयां की मुहूर्त के बाद से ही सोशल मीडिया पर चर्चा बढ़ गई है।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post