कला संस्कृति एवं सामाजिक संस्था "चौखट" का मनाया गया स्थापना दिवस- CINE GLOBAL

दिनांक 2 - 4 -2021  को समय 3:30 अपराहन स्थान नव चेतना विकास केंद्र आंती पंचायत के सभागार में  "चौखट" कला संस्कृति एवं सामाजिक संस्था का उद्घाटन किया गया यह संस्था मुख्यतः कला संस्कृति एवं समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने के उद्देश्य से बनाई गई है। यह संस्था का मुख्य उद्देश्य जिले के बच्चों को रंगमंच से जोड़कर उन्हें उचित मंच देना है। कला के विभिन्न विधाओं से जोड़कर जिले के प्रतिभा को मंच देना है ताकि जिले के प्रतिभावान युवा एवं युवती अपने जिले का नाम रौशन कर सके। नवादा जिला पूर्व से ही कला के प्रति समृद्ध रहा है। जिला के युवा रंगकर्मी व बॉलीवुड अभिनेता सागर इंडिया ने इसी उद्देश्य से संस्था को स्थापित किया ताकि रंगमंच को नवादा जिला में हाल के दिनों में समृद्ध किया जा सके। चौखट संस्था के उद्घाटन के अवसर मुख्य रूप से उपस्थित आंती पंचायत के पूर्व सरपंच तनिक सिंह वर्तमान सरपंच पंकज मिश्रा नव चेतना विकास केंद्र के सचिव नारायण पासवान साहित्य एवं संस्कृति कला मंच के अध्यक्ष गौतम कुमार व सचिव मुकेश कुमार समाजसेवी रवि रंजन कुमार व इस संस्था के सूत्रधार सागर इंडिया ने सामूहिक रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। 


संस्था के सचिव सागर इंडिया ने  "चौखट" संस्था के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा कि रंगमंच एवं कला संस्कृति का विकास व रंगमंच की दुनिया से बच्चों को जोड़कर उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना हमारे संस्था का लक्ष्य है। वर्तमान सरपंच पंकज मिश्रा ने बताया कि नुक्कड़ नाटक व समय-समय पर बच्चों को प्रोत्साहित करने वाले कार्यक्रम संस्था के द्वारा किए जाए तो इसका विस्तार निश्चित रूप से हो सकता है। गौतम कुमार ने कहा साहित्य से जोड़कर बच्चों में नव चेतना जागृत किया जा सकता है। वहीँ र्व सरपंच तनिक सिंह ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न कलाओं को जोड़कर इस संस्था के द्वारा बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाए तो बेहतर होगा। उपस्थित सारे लोगों ने संस्था के विकास हेतु अपना सहयोग करने का वादा किया साथ ही नवादा लोकसभा क्षेत्र के वर्तमान सांसद चंदन सिंह ने "चौखट" संस्था के सचिव सागर इंडिया जी को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए और अपने लेटर पैड पर लिखकर इस संस्था को सहयोग करने का वचन दिया। इस अवसर पर सावन इंडिया, शुभम कुमार, सुनील कुमार, पवन कुमार, विनय कुमार, इत्यादि कला प्रेमी, साहित्य जगत से जुड़े व समाजसेवी लोग उपस्थित थे।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post